अर्थ : भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक जो हिरण्याक्ष को मारने के लिए हुआ था।
उदाहरण :
वराह, हिरण्याक्ष को मारकर पृथ्वी को पाताल लोक से वापस लाए थे।
पर्यायवाची : बराह, बाराह, महावराह, वराह, वराह अवतार, वाराह अवतार, शूकर, शूकर अवतार
अर्थ : एक पालतू पशु जो विशेषकर मांस के लिए पाला जाता है।
उदाहरण :
उसने बाजार से सूअर का मांस खरीदा।
आज-कल सूअर पालन को व्यवसाय के रूप में देखा जा रहा है।
पर्यायवाची : कवल, चक्रमुख, दिव्य, दीर्घरद, निघृष्व, पंकक्रीड़, पृथुस्कंध, पृथुस्कन्ध, बराह, बहुध्वज, बाराह, मार्तंड, मार्तण्ड, रेवट, वक्त्रदंष्ट्र, वक्रदंष्ट्र, वज्रदंत, वज्रदन्त, वज्ररद, वराह, शूकर, सुअर, सूअर, सूकर
अर्थ : जंगलों में पाया जाने वाला सुअर जो अपने नुकीले दाँतों के लिए जाना जाता है।
उदाहरण :
गोंडा ज़िले में जंगली सुअर फसलों को नुकसान पहुँचा रहे हैं।
पर्यायवाची : जंगली रेवट, जंगली शूकर, जंगली सुअर, जंगली सूअर, जंगली सूकर, दीर्घरद, बराह, बाराह, वज्रदंत, वज्रदन्त, वज्ररद, वराह